फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बछरावां सीएचसी में एक्सरे कक्ष में ताला, मरीज लौटे

Fri, 04 Sep 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां सीएचसी में एक्सरे कक्ष में भरा पानी।
विज्ञापन
बछरावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को प्रथम संदर्भ इकाई का दर्जा प्राप्त है। इसके बावजूद यहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं हैं। बृहस्पतिवार को एक्सरे कक्ष में ताला बंद होने से लगभग दो दर्जन से ज्यादा मरीज निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एक्सरे कक्ष में ताला बंद होने से ग्रामीण सूर्यकांत, रवि, अभिषेक, महेश, सुरेश, रमेश, राकेश को निराश होकर लौटना पड़ा। इन लोगों ने बताया कि आज उन्हें एक्सरे कराना था, लेकिनताला बंद होने के कारण उन्हें लौटना पड़ रहा है। इन रोगियों का कहना था कि शुक्रवार को जन्माष्टमी की छुट्टी पड़ जाएगी, जिस कारण उनका एक्सरे नहीं हो पाएगा।

सीएचसी अधीक्षिक डॉ. अर्पिता श्रीवास्तव का कहना है कि एक्सरे कक्ष में लगी एक कर्मचारी की ड्यूटी दूसरे अन्य अस्पताल में लगा दी गई है। जबकि दो अन्य लोग छुट्टी पर है। इस वजह से एक्सरे नहीं हो पाए है। जब अस्पताल खुलेगा तो एक एक्सरे कक्ष को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें