फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 38 दिन बंद रहेगा डलमऊ पंप कैनाल, बनेंगे पुल

Fri, 04 Sep 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डलमऊ पंप कैनाल नहर पर बना पुल।
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ पंप कैनाल नहर पर जर्जर चार पुलों की जगह नए पुल बनाए जाएंगे। एक पुल का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान डलमऊ पंप कैनाल का पानी 38 दिन तक बंद रखा जाएगा। आठ साल से जर्जर पुलों के बनने से करीब 50 हजार लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। इन पुलों के निर्माण में करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


डलमऊ पंप कैनाल नहर में दीनगंज, उधनपुर गांव के पास एक-एक पुल काफी दिनों जर्जर हैं। इसी तरह बरई गांव के पास दो पुल बदहाल हैं। किसी पुल की रेलिंग टूटी है, तो कहीं छत जर्जर हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार पुल निर्माण की मांग की। ग्रामीण रामसिंह यादव, मदन तिवारी, आशुतोष चौधरी ने बताया कि पुल जर्जर होने से गांव तक भारी वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। सहायक अभियंता चेतन सक्सेना ने बताया कि चार जर्जर पुलों की जगह नए पुलों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य पुल का विस्तार कराया जाएगा।

सिंचाई खंड दक्षिणी के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि अत्यधिक बारिश के चलते अब किसानों को सिंचाई के लिए पानी की जरूरत नहीं है। पानी बंद होने पर ही पुलों का निर्माण संभव है। इसके लिए सात सितंबर से 15 अक्तूबर तक डलमऊ पंप कैनाल नहर का पानी बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें