लालगंज के पूरे पुराना में आयोजित दंगल में दमखम दिखाते पहलवान। लालगंज के पूरे पुराना में आयोजित
लालगंज। पूरे पुराना मजरे गौरा रुपई गांव में रविवार को स्व. भगवती प्रसाद दीक्षित की स्मृति में दंगल हुआ। इसमें कई जिले के पहलवानों ने दम दिखाया। शुरुआती मुकाबले में मेरठ के पहलवान मोनू ने पल्टीखेड़ा के कैलाश को पटखनी देकर चित किया।
पंजाब के खालिक और कन्नौज के भूरा के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें खालिक विजेता रहे। मथुरा के मोहन और झबरा के काली के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें काली विजयी रहे। फाइनल मुकाबला पंजाब के खालिक और झबरा के काली के बीच हुआ। दोनों पहलवानाें के बीच हुई कांटे की टक्कर के बीच काली ने खालिक को पटखनी दी। काली को दंगल केसरी घोषित किया गया।
एडवोकेट पुलक दीक्षित ने बताया कि पत्रकार स्व. भगवती प्रसाद दीक्षित की स्मृति में गांव में पिछले 40 वर्षों से दंगल कराया जा रहा है। इस बार तीन दर्जन से अधिक राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के पहलवानों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर स्वामी भास्कर स्वरूप, राजद नेता अशोक सिंह, अंबुज दीक्षित, सुधा द्विवेदी, गोपाल कृष्ण बाजपेई, गोविंद पांडेय, भैरो सिंह प्रधान, केसरी बाजपेई, समाजसेवी केसी गुप्ता, पूती मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।