फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फंदे से लटका मिला श्रमिक का शव

Wed, 24 Jun 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। तिलेडां गांव में सोमवार रात श्रमिक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव बरामदे में फंदे से लटका मिला। घर वालों को जानकारी हुई तो अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गांव निवासी नीरज (45) मजदूरी करते थे। सोमवार रात करीब 10:30 बजे नीरज काम से घर लौटे थे। घर पर उनकी बेटी और बेटा मौजूद थे। पत्नी मायके गई हुई थी।
विज्ञापन

खाना खाने के बाद नीरज अपने पुत्र के पास चारपाई पर सो गए। रात करीब तीन बजे बेटे-बेटी की नींद खुली तो चारपाई पर पिता को नहीं देखा। इसके बाद खोजबीन की तो दोनों बरामदे में गए, वहां पिता को रस्सी के फंदे पर लटका देखा। बच्चों की चीख पुकार पर ग्रामीण जमा हो गए। नीरज को बछरावां सीएचसी ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल श्यामकुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें