डीह। बिजली बोर्ड में पंखे का तार लगाते समय महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई। किसुनपुर गांव की रहने वाली ददन कुमारी मंगलवार को बिजली के बोर्ड में तार लगा रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। सीएचसी के चिकित्सक एसपी गौतम ने बताया कि महिला को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।