रायबरेली में आटा चक्की में संदिग्ध हालत में मजदूर का शव मिला। पास में स्थित किराना दुकान से पैसे भी गायब मिले। लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
यूपी के रायबरेली में आटा चक्की पर काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चक्की के बगल में स्थित किराने की दुकान से पैसे भी गायब मिले। लूट के बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थुलवासा चौकी के अंतर्गत लोधवामऊ के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है।