फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की डंडे से पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक मजदूर की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। सिर के पास डंडे से वार किया गया। जानकारी होने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन

मृतक मजदूर के बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। साथियों से आपसी खुन्नस और प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका जताई जा रही है।
चकसुंडा गांव निवासी बेचेलाल (40) घर पर अकेले रहता था। वह काफी शराब पीता था। रात में भी गांव के बाहर गया था। बताते हैं कि कुछ लोगों के साथ उसने शराब पी थी।
विज्ञापन

इसके बाद घर लौटकर नहीं आया था। मंगलवार सुबह ग्रामीण गांव के बाहर गए तो देखा कि बेचेलाल औंधे मुंह पड़ा था। लोग करीब गए तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
कुुछ दूरी पर डंडा पड़ा था। सिर के पास चोट के निशान थे और खून बह रहा था। सूचना के काफी देर बाद थानेदार मौके पर पहुंचे। इससे भी लोगों में नाराजगी भी रही।
जानकारी पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। ढकवा मजरे डिघौरा गांव निवासी बहनोई पूरन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
बताते हैं कि मृतक का किसी महिला से प्रेम-प्रसंग भी चल रहा था। ऐेेसे में आशनाई में कत्ल की आशंका जताई जा रही है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान साथियों ने किसी खुन्नस में उसकी हत्या कर दी हो।
डंडे से वार कर मजदूर की हत्या की गई है। युवक नशे का भी आदी था। पूछताछ में पता चला है कि उसने रात में गांव के बाहर साथियों संग शराब पी थी। इसी दौरान उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मर्डर प्रेम-प्रसंग में किया गया या फिर इसकी कोई और वजह है, यह जांच के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन

विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें