फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर श्रमिक की मौत, भड़के लोग

Fri, 28 Apr 2017 12:35 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर बृहस्पतिवार एक श्रमिक की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मुराईबाग चौकी के पास कानपुर-इलाहाबाद राजमार्ग पर शव रखकर लोगों ने न सिर्फ जाम लगा दिया, बल्कि पुलिस के साथ तीखी तकरार भी की। सभी पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने और दोषी पर कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। जाम लगने से दोनों तरफ का आवागमन ठप रहा। इसे मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी। ढाई घंटे बाद सीओ के आश्वासन के बाद जाम हट सका।
विज्ञापन


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नेवाजगंज निवासी श्यामलाल गुप्ता (40) मजदूरी करता था। वह जगतपुर थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज में हॉट मिक्स प्लांट में बृहस्पतिवार सुबह गिट्टी उतारने आया था। गिट्टी उतारने के बाद चालक ट्रक बैक कर रहा था। इसी दौरान श्यामलाल गुप्ता ट्रक की चपेट में आकर कुचल गया। आनन-फानन  उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

शाम को परिवारीजन शव लेकर मुराईबाग कस्बे पहुंचे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिवारीजन व स्थानीय लोग मुराईबाग चौकी के पास र्हाईवे पर शव रख दिया। बेंच लगाकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मुराईबाग चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने लोगों को रोकना चाहा तो उनसे तीखी नोकझोंक की। सभी का कहना था कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाए। मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सूचना पर डलमऊ सीओ एसपी उपाध्याय, तहसीलदार दीप कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार पुष्कर, कोतवाल दीपचंद्र मौके पर पहुंचे। सीओ ने परिवारीजनों को आर्थिक मदद दिलाने और मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर ढाई घंटे बाद जाम खुल सका। सीओ का कहना है कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं श्रमिक की मौत से परिवारीजनोें के आंसू नहीं थम रहे हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा (36), बेटी शिल्पा (18), शिवानी (16), मधु (12) और बेटे शिवम (17) को छोड़ गया है। पत्नी का कहना है कि मजदूरी से ही परिवार की गाड़ी चलती थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें