फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तार में सरिया छूते ही करंट की चपेट में आया श्रमिक, मौत

Fri, 11 Sep 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
श्रमिक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।    -संवाद
विज्ञापन
लालगंज। बछरावां रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मकान में काम करते समय श्रमिक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गुरुबक्शगंज क्षेत्र के दुर्जन का पुरवा बधई का पुरवा मजरे सुल्तानपुर खेड़ा निवासी अर्जुन पासवान (19) नगर के लालगंज के नवरंग का पुरवा के पास हरिशंकर के भवन निर्माण में मजदूरी करने गए थे। निर्माण स्थल के पास ही ट्रांसफार्मर लगा है।

काम करने के दौरान पिलर का सरिया अचानक ट्रांसफार्मर के तार से छू गया। इससे अर्जुन करंट की चपेट में आ गए। साथी श्रमिक उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह अविवाहित थे। उनकी मौत से मां प्रेम देवी, पिता दिनेश, भाई डब्लू, बबलू व बलई का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें