फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से श्रमिक की मौत

Tue, 09 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। रायबरेली रोड पर एहार गांव के निकट निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार की शाम ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार एक श्रमिक की मौत हो गई। दो श्रमिक बच गए।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे में बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्य में लगे बिहार के जीवासपुर, छातापुर, जिला सिफौल निवासी शंभू मेहता (35), भपटीयारी निवासी देबू, गौरी पट्टी निवासी राजदेव मेहता काम खत्म होने के बाद शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली से लौट रहे थे। ऐहार गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

शंभू मेहता दब गए। उन्हें किसी तरह से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य लालगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के साढ़ू राज देव ने मेहता ने बताया कि शंभू की पत्नी रेखा व तीन बेटे अंशु, आनंद और बउआ गांव में रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें