फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शहर के 8000 घरों में पीएनजी कनेक्शन देने का काम तेज

Sat, 04 Apr 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
27-रायबरेली में दूरभाष नगर ​स्थित गैस एजेंसी के बाहर बुकिंग के लिए लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवा
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में पाइप से पीएनजी का कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को फिलहाल रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा। खाड़ी देशों में युद्ध के कारण आपूर्ति में आई दिक्कतों पर शासन से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शहर में जल्द ही 8000 घरों में पीएनजी की आपूर्ति की तैयारी है। इसके लिए काम तेज कर दिया गया है। वर्तमान समय में 776 घरों में सीधे गैस पहुंच रही है। पाइपलाइन के माध्यम से सीधे घरों तक गैस पहुंचने से उपभोक्ताओं को सिलिंडर बुक करने या उसकी डिलीवरी का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

ईरान युद्ध की वजह से पनपे तेल और गैस संकट से निपटने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। भविष्य में ऐसे संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) पर निर्भरता कम कर पीएनजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार ने शहर में पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने सबसे पहले 14 मार्च को आदेश जारी किया था कि जिन लोगों के पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं तो उसे अपने एलपीजी कनेक्शन को वापस करना होगा। उन्हें सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की जाएगी। 24 मार्च को एक और आदेश जारी किया गया कि पीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को सूचना भेजी जाएगी कि वह एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करें। शहर में यह काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही लक्ष्य के सापेक्ष घरों में पाइप से गैस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में हरदासपुर में पीएनजी का डिपो ने काम करना शुरू कर दिया है। चकदौलताबाद में भी डिपो संचालित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

डीह में दो दिन से गैस गोदाम खाली, खाली लौटे उपभोक्ता
डीह। इंडेन गैस एजेंसी पर दो दिन से गैस नहीं है। पर्ची लेकर उपभोक्ता गोदाम के चक्कर काट रहे हैं। करीब 1700 उपभोक्ता ने गैस बुक कराकर पर्ची भी कटवा ली है, लेकिन गैस न मिलने के कारण उन्हें भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर गोदाम के चक्कर काट रहे हैं। शिव प्रसाद, रवि शंकर मिश्र ने बताया कि गैस के लिए चक्कर काटना पड़ रहा है गोदाम प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि गैस मिलते ही उपभोक्ताओं को बांटी जाएगी।
विज्ञापन







लालगंज। शुक्रवार की सुबह से ही महिला, पुरुष और बुजुर्ग एजेंसी के बाहर लाइन में दिखे। सर्वर न होने के कारण बिना बुकिंग व ईकेवाईसी के ही वापस लौटना पड़ा। सातनपुर गांव की निर्मला ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से परेशान हैं। गैस बुक कराने के बाद ओटीपी नहीं आया। सुहाईबाग के रामनरेश सुबह नौ बजे से लाइन में लगे थे। 11 बजे तक उनका नंबर नहीं आया। लगातार हो रही समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार को सिलिंडरों से भरा ट्रक एजेंसी में पहुंचते ही उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोगों को ही गैस मिली। ज्यादातर लोग खाली हाथ लौट गए।
गैस सिलिंडर के लिए विवाद, वीडियो वायरल

बछरावां। गैस सिलिंडर की किल्लत का असर दिखने लगा है। अब विवाद की स्थिति भी बनने लगी है। ऐसा ही सैदपुर बेहटा गांव स्थित शशि इंडियन गैस एजेंसी में हुआ। संचालक और उनके एक कर्मचारी का एक युवती के साथ विवाद का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवती जब एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंची तो एजेंसी के कर्मचारी से विवाद हुआ। इस संबंध में एजेंसी के संचालक रजनीश त्रिवेदी ने बताया कि युवती एजेंसी की उपभोक्ता है। वह बृहस्पतिवार सुबह एजेंसी पहुंची और मेरे पास आई और कहने लगी मुझे सिलिंडर दीजिए, मैंने कहा कि बुधवार का लोड समाप्त हो गया था, अभी ट्रक आया है, लोड उतर रहा है, मैं पहले चालान बना लूं, उसके बाद सिलिंडर दूंगा। इतना कहने के बावजूद भी वह नहीं मानी और सीधे गोदाम में पहुंच गई और वहां पर ताला तोड़कर सिलिंडर ले जाने का प्रयास किया गया। इसी बात पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें