फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गुड फ्राइडे पर गिरिजाघरों में हुई प्रार्थना सभा

Sat, 04 Apr 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
32-रायबरेली में बस स्टेशन ​स्थित चर्च में आयोजित प्रार्थना में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। गुड फ्राइडे के अवसर पर शहर के विभिन्न गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। ईसाई समुदाय ने इस पवित्र दिन पर प्रभु यीशु को श्रद्धापूर्वक याद किया। ईसाई मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था।
विज्ञापन


धर्मगुरुओं ने बताया कि ईसा मसीह के इस महान बलिदान ने मानवता को पापों से मुक्ति दिलाई। शहर के प्रमुख चर्चों जैसे सेंट पीटर्स, सेंट जेम्स और मेथोडिस्ट चर्च में सुबह प्रार्थनाएं हुईं। इन सभाओं में बड़ी संख्या में ईसाई अनुयायी शामिल हुए। उन्होंने प्रभु को नमन किया। फादर ने अपने प्रवचन में इस दिन को आत्मचिंतन, शोक और बलिदान के लिए समर्पित बताया। इस अवसर पर ईसा मसीह के त्याग और क्षमा के संदेश को विशेष रूप से याद किया गया।
फादर ने कहा कि यह दिन हमें दूसरों को क्षमा करने की प्रेरणा देता है। अनुयायियों से आत्मिक शुद्धि और प्रभु के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस पवित्र अवसर पर कई अनुयायियों ने उपवास भी रखा। यह दिन प्रभु के बलिदान को समझने और अपनी आस्था को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें