फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: संदिग्ध हालात में लकड़ी ठेकेदार की मौत

Mon, 11 May 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
महेश फाइल फोटो।
विज्ञापन
बछरावां। सुदौली गांव निवासी लकड़ी ठेकेदार महेश (29) की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महेश के गले, हाथ, पैर पर चोट के निशान थे। ऐसे में उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


महेश पुत्र घसीटे काफी समय से लकड़़ी कटाई कराने का कार्य करते थे। शनिवार रात नौ बजे घर पहुंचे। इसके बाद घर की छत पर चले गए। काफी देर तक नीचे न आने पर परिजन छत पर पहुंचे तो देखा कि महेश मृत अवस्था में पड़े हैं। उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। पिता समेत अन्य परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

मृतक महेश ने दो शादी की थी। पहली शादी साल 2023 में मनोजा कुमारी के साथ की थी। मनोजा कुमारी की मौत हो गई थी। इसके बाद मनोज ने साल 2024 में ममता के साथ विवाह किया था। पहली पत्नी से चार बच्चे उमेश (12), अंकित (6), पारुल (4), किरन (7) हैं। दूसरी पत्नी के दो बच्चे हैं। खास बात ये है कि ममता की महेश के साथ चौथी शादी थी। ममता का कहना था कि महेश ने खुदकुशी की है। वहीं, बेटे की मौत से मां साहब देवी, भाई दिनेश व मुरली गमगीन हैं। कहते हैं कि यह सब कैसे हो गया। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है। मां का कहना है कि बेटे की हत्या की गई है। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह हैंगिंग आई है। घटना के सभी बिंदुओं पर पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन


जेवरात व नकदी लेकर भागी पत्नी, महिलाओं ने पकड़ा
इधर, पति की मौत हो गई। परिजन गमगीन हैं। पत्नी ममता रविवार शाम करीब पांच बजे घर से करीब 17 हजार रुपये की नकदी व जेवरात लेकर भागी। इसकी भनक लगते ही गांव की कुछ महिलाओं ने ममता को पकड़ लिया। नकदी व जेवरात छीनकर परिजनों के हवाले कर दिया। मासूम बच्चे पारुल, किरन का कहना है कि रात में पिता और मां के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ही पिता की मौत हुई। बच्चे भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें