फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को 24 घंटे मिले जांच की सुविधा : चारू

Fri, 13 Jun 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने बृहस्पतिवार को जिले का भ्रमण किया। जिला महिला अस्पताल में साफ-सफाई के साथ ही दवाओं की उपलब्धता को देखा। कहा, महिलाओं को 24 घंटे जांच और इलाज की सुविधा दी जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करने के साथ ही जिला महिला अस्पताल पहुंचकर खामियां खंगालीं। बालक व बालिका आश्रय गृह और वृद्धाश्रम भी पहुंचीं। उन्होंने बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

आईटीआई स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से बात की। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाएं, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं बेहतर करने के निर्देश दिए। चक धौरहरा स्थित बालक एवं बालिका आश्राय गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाल गृह में रह रहे बच्चों की सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान 54 बालिकाएं मिलीं।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष ने बाल गृह में रह रहे बच्चों से बातचीत की और उनसे बाल ग्रह में मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। कहा बच्चों को समय पर भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें