फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पर भड़की महिलाएं, संचालक को दौड़ाया, पीटा, तोड़फोड़

Thu, 06 Apr 2017 12:23 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में भी आबादी क्षेत्र में शराब की दुकानें खोले जाने का विरोध शुरू हो गया है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को महिलाओं ने लाठी-डंडा लेकर शराब ठेका संचालक को दौड़ा लिया। संचालक की पिटाई करने के साथ दुकान में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


इससे संचालक दुकान बंद कर भाग खड़ा हुआ। यूपी डायल 100 और स्थानीय पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। इस मामले में अभी तक कोई लिखापढ़ी नहीं की गई है।हरचंदपुर थाना क्षेत्र के शमशेरगंज गांव के पास देशी शराब का ठेका है। संचालक ने बुधवार सुबह शराब की दुकान खोल दी।   इससे गांव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। मनोरमा, लल्जावती, आरती, शिवकली, शांती, अनीता, बबिता समेत अन्य महिलाओं ने हाथ में लाठी-डंडा लेकर संचालक को दौड़ा लिया। महिलाओं के साथ धीरेंद्र सिंह, पन्नालाल, लल्लू, गुड्डू भी शामिल थे। गुस्साई महिलाओं ने संचालक की पिटाई शुरू कर दी। दुकान में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

  इसी बीच सूचना पर यूपी डायल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओँ व पुरुषों को किसी तरह शांत कराया। इसी बीच संचालक दुकान बंद करके मौके से भाग खड़ा हुआ।
  महिलाओं का कहना है कि बस्ती से दूर शराब की दुकान खोली जाए। बस्ती में शराब की दुकान होने से पियक्कड़ों का जमावड़ा लगता है। वे महिलाओं पर कमेंट करते हैं। साथ ही गांव के लोगों खासकर बच्चों पर भी इसका खराब असर पड़ता है। यहां पर दुकान कतई खोलने नहीं दी जाएगी। थानेदार जेपी यादव का कहना है कि कठवारा निवासी देवनाथ सिंह का देशी शराब का ठेका है। उसके नाम से लाइसेंस जारी किया गया है। दुकान खोलने सेल्समैन गया था या फिर और कोई। इसका पता लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करा दिया गया है। मामले की जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें