फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मोबाइल से बात कर रही महिला छत से गिरी, मौत

Fri, 21 Aug 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। मिर्जापुर ऐहारी गांव में बुधवार देर शाम रामपति (48) छत पर मोबाइल से बात कर रही थीं। तभी वह छत से गिर गईं। सिर में चोट लगने से वह घायल हो गईं। एम्स में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रामपति के पति अनिल कुमार मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। वह अपने बेटे अनुराग व बेटी मोनालिका के साथ घर पर रहती हैं। बुधवार शाम रामपति घर की छत पर रेलिंग के पास खड़ी होकर मोबाइल से पति से बात कर रही थीं। पैर फिसलने से उनका संतुलन बिगड़ गया। वह छत से नीचे गिर गईं। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

परिजन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत में सुधार न होने पर देर रात उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां की मौत से बेटे अनुराग व बेटी मोनालिका के आंसू नहीं थम रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने बताया कि घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें