फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की गला घोंटकर हत्या, झाडिय़ों में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को खेत गई युवती की गला घोंटकर हत्या करके उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। दिनदहाड़े मर्डर की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई व सीओ आरपी शाही ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारीजनों से पूरे प्रकरण की जानकारी दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए। शक के आधार पर परिवारीजनों ने दो लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज करके पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे चक मजरे खरौली गांव के अमर बहादुर की बेटी पूनम (18) गुरुवार सुबह घर से शौच के लिए गाँव से बाहर गई थी। जब वह काफी देर बाद वापस नहीं आई तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। खोजबीन के दौरान उसका शव ऊंचाहार-खरौली मार्ग पर शनिदेव मंदिर के पीछे गंगा के कछारी जंगल में झाड़ियों में मिला। युवती के दुपट्टे से उसका गला घोंटा गया था। गांव से करीब एक किमी दूर शव मिलने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत फैल गई।
जानकारी होने पर सीओ डलमऊ आरपी शाही, कोतवाल धर्मेंद्र दुबे और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर पड़ताल की। मृतका के भाई वीरेंद्र कुमार ने शक के आधार पर दो लोगों के खिलाफ बहन की हत्या किए जाने की तहरीर दी है। सीओ आरपी शाही ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि शौच गई युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। घटना की जांच की गई है। शक के आधार पर परिवारीजनों ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल के केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। घटना की वजह कोई सामने अभी तक नहीं आई है। पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द इस हत्याकांड का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें