फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई लव यू पापा, आई मिस यू पापा........

विज्ञापन
दिल्ली में शादी के दौरान विधायक अदिति सिंह । - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह बृहस्पतिवार को दिल्ली में पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गईं। शादी के बंधन में बंधने से कुछ घंटों पहले पिता अखिलेश सिंह की मौजूदगी में हुई सगाई की फोटो को ट्वीट करते हुए अदिति ने आई लव यू पापा, आई मिस यू पापा... जैसे भावनात्मक शब्दों में अपनी भावना व्यक्त की हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा है कि एक पिता की सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी करना होता है, पापा आपने अंगद को मेरा सच्चा जीवन साथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नहीं हैं। आपकी बहुत याद आ रही है। सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह ने अपने जीवन में ही बेटी अदिति सिंह को विरासत सौंपकर विधायक बनवा दिया।
निधन से कुछ समय पहले ही उन्होंने बेटी की सगाई पंजाब में कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ कर दी थी। हालांकि यह बात अखिलेश सिंह के निधन के बाद जगजाहिर हुई। शादी की सभी रस्में दिल्ली के एक होटल में हुईं। परिवारीजनों के साथ ही गिने-चुने लोग ही राजधानी पहुंचे।

इस फोटो को ट्वीट कर रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने लिखा आई मिस यू पापा। - फोटो : RAIBARAILY

दिल्ली में शादी के दौरान विधायक अदिति सिंह और अंगद सैनी।- फोटो : RAIBARAILY

दिल्ली में शादी के दौरान विधायक अदिति सिंह और अंगद सैनी।- फोटो : RAIBARAILY

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें