फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, विरोध पर धमकाया

Wed, 09 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शादी का झांसा देकर युवक ने एक महिला का न सिर्फ यौन शोषण किया बल्कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। यही नहीं आरोपी ने दूसरी युवती से शादी तय कर ली। इससे पहले कि युवक दूल्हा बनकर दुल्हन लेने जाता सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


रायबरेली शहर के एक गांव की रहने वाली 37 वर्षीय महिला के मुताबिक 18 मई 2006 को उनकी शादी लालगंज के एक गांव से हुई थी। कुछ साल बाद पति से अनबन हो गई। इस पर वह अपने मायके में रहने लगी। मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर रही थी। इस दौरान उनकी मुलाकात रायबरेली शहर के अहमद नगर चिकवन टोला निवासी शहबाज से हुई।

शहबाज मूलरूप से महराजगंज इलाके के थुलवांसा के रहने वाला था। शादी का झांसा देकर शहबाज ने उनका शारीरिक शोषण किया। महिला के मुताबिक उन्हें दो बेटियां भी हुई। एक बेटी की मौत भी हो गई। दूसरी बेटी 10 साल की है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक आरोपी ने उन्हें घर से निकाल दिया और दूसरी शादी तय कर ली। आठ अप्रैल को शहबाज की शादी थी। पीडि़ता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर शाम यौन शोषण करने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। सीओ ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल केस दर्ज कराया गया और कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें