फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म

Tue, 08 Apr 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। एक युवक ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर 1.75 लाख रुपये भी ठग लिए। शादी करने की झांसा भी दिया। महिला शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची तो कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने बताया कि 20 मार्च 2021 में सुआखेड़ा मजरे यूसुफपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार यादव फोन के जरिए उसके संपर्क में आया। जिसके बाद वह उसके घर आने लगा। इस दौरान आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। इस तरह उसने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी ने महिला की कई आपत्तिजनक तस्वीरें बना लीं, जिनको वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार में उससे एक लाख 75 हजार रुपये भी ठग लिए। मामले को लेकर महिला ने चार सितंबर 2024 को पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन


न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर मामले में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें