फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी : चौथी यूनिट में आई खराबी, उत्पादन ठप

Tue, 08 Apr 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना की चौथी यूनिट में सोमवार दोपहर खराबी आ गई। यूनिट बंद होने से बिजली उत्पादन पर प्रभाव पड़ा है। परियोजना में स्थापित छह यूनिटों से 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जाता है।
विज्ञापन


इसमें यूनिट नंबर एक, दो, तीन, चार व पांच 210-210 मेगावाट बिजली बनाती है। जबकि छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है। सोमवार दोपहर चौथी यूनिट 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रही थी। तभी यूनिट में तकनीकी खराबी आ गई। खराबी आने से यूनिट बंद हो गई। यूनिट बंद होने से परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है।

परियोजना सूत्रों के मुताबिक अभी यूनिट की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है। यूनिट चालू करने में 15 घंटे का समय लगने की उम्मीद है। वहीं, जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ शर्मा का कहना है कि तकनीकी खराबी से कुछ देर के लिए यूनिट बंद हुई थी, उसे ठीक कर यूनिट को चालू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें