रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के खैरी मजरे झकरासी गांव में जमीन के विवाद में कहासुनी के बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए घर से निकली महिला लापता हो गई। उसकी चप्पल शारदा नहर की पटरी पर मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। परिवारीजनों ने महिला की हत्या करके शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी हैं।
भदोखर थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी रामप्यारी (50) गुरुवार को संदिग्ध हालत में लापता हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि जमीन विवाद होने के बाद भदोखर थाने रिपोर्ट लिखाने निकली थी, तभी महिला लापता हो गई। शारदा नहर की पटरी पर चप्पल मिलने से पुलिस व परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। उनका आरोप है कि उसकी हत्या करके नहर में फेंक दिया गया है।
मृतका के बेटे जितेंद्र ने बताया कि सुबह पट्टीदारों से जमीनी विवाद हो गया। इसके बाद मां थाने रिपोर्ट लिखाने घर से निकली थी। एसओ रामआशीष उपाध्याय का कहना है कि शारदा नहर की पटरी पर चप्पल मिलने की आशंका पर गोताखोरों से तलाश कराई जा रही है। किसी ने देखा नहीं है। परिवारीजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराई जा रही है।