सलोन। मिठाई की दुकान में रखे फ्रीजर काउंटर में करंट उतरने से दुकानदार की पत्नी की मौत हो गई। घटना से परिवार सदमे में है। बगहा चौराहे पर सुखदेव की बंगाली मिष्ठान के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम सुखदेव की पत्नी नीपा (40) फ्रीजर काउंटर से मिठाई निकाल रही थी। उसी दौरान उसमें करंट उतर आया। करंट का झटका लगते ही महिला चीखने लगी।
लोगों के सहयोग से महिला को सीएचसी सलोन ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण संजय कुमार का कहना है कि करीब सात वर्ष पूर्व सुखदेव ने बंगाल से आकर बगहा चौराहे पर मिठाई की दुकान खोली थी। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने की महिला की मौत हुई है।