फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मोटरसाइकिल से गिरकर महिला की जान गई

Fri, 22 May 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सलोन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
रोहिनिया। सलोन क्षेत्र में बाइक के पहिये में साड़ी का पल्लू फंसने से एक महिला सड़क पर गिर गई। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन


भखरी मजरे उमरन गांव निवासी संजय कुमार बृहस्पतिवार दोपहर अपनी पत्नी आरती (40) को बाइक से सीएचसी रोहनिया दवा कराने ले जा रहे थे। रास्ते में आरती की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिया में फंस गया। इससे आरती सड़क पर गिर पड़ी।

सिर में गंभीर चोट लगने के बाद क्षेत्रीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी रोहनियां पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से बेटी अनामिका (19), पुत्र विकास (17), विशाल (14) का रो-रोकर बेहाल हैं। सलोन कोतवाली प्रभारी बलेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें