फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बालक की सड़क दुर्घटना में मौत

Fri, 22 May 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह। दिल्ली के आनंद विहार से ननिहाल आए सात वर्षीय रितिक की साइकिल सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बालक की मौत हो गई। वह साइकिल से समोसा खरीदने गया था। इस हादसे से परिजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


दिल्ली के आनंद विहार निवासी रंजीत कुमार का बेटा रितिक बृहस्पतिवार को अपनी मां रेनू और बहन रिया के साथ ननिहाल आया था। दोपहर लगभग दो बजे रितिक साइकिल लेकर समोसा खरीदने बाजार का पुरवा गया था।

रास्ते में रामगंज खुरहटी मार्ग पर साइकिल से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई। ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने से रितिक उछलकर सड़क पर गिरा और उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी जब घर पहुंची तो परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर मां रेनू बेहोश हो गई।
विज्ञापन


रितिक के पिता रंजीत कुमार की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।


20 दिन पहले पिता के साथ रितिक आया था जगदीशपुर
रितिक के पिता रंजीत दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं और वह भी दिल्ली में ही पढ़ाई करता था। स्कूल में छुट्टी होने पर 20 दिन पूर्व वह अपने पिता के साथ जगदीशपुर आया था और बृहस्पतिवार को अपने मामा मुकेश के साथ मां व बहन संग ननिहाल गुलाबगंज पहुंचा था। बृहस्पतिवार को हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है। पूरे घर में लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें