फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लोडर से बाइक टकराई, महिला की मौत

Sat, 01 Aug 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन-डीह। रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौवा चौराहे के पास शनिवार को लोडर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलो को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने लोडर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के करेमुआ गांव निवासी श्रीराम अपनी पत्नी सीतापती (34) और बेटी अनुष्का (11) के साथ बाइक से बाराडीह गांव स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। गौवा चौराहे पर सड़क पार करने के लिए जैसे ही उन्होंने बाइक मोड़ी, तभी तेज रफ्तार लोडर से बाइक की भिड़ंत हो गई। श्रीराम ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनकी पत्नी सीतापती को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से परिवार में रोना पिटना मच गया। मृतका अपने पीछे चार बच्चों खुशबू (18), आकाश (16), आयुष (13) और अनुष्का (11) को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूची चौकी प्रभारी रवि पवार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सीतापती की मौत हुई है। जबकि उनके पति और बेटी को मामूली चोटें आई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें