फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: घटिया खाद्य तेल की शिकायत, नौ नमूने जांच को भेजे

Sat, 01 Aug 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आईजीआरएस पर मिली घटिया खाद्य तेल का इस्तेमाल करने की शिकायत पर शुक्रवार को एफएसडीए की टीम ने बछरावां के यादव ढाबा पर खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान कुकिंग ऑयल के साथ ही नौ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही दुकानों में मानक के अनुरूप साफ सफाई न होने पर नोटिस भी भेजा गया है।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर एफएसओ शेफाली रस्तोगी व कंचनलता तिवारी ने बछरावां के बन्नावा स्थित यादव ढाबा से कुकिंग ऑयल का नमूना भरा। इसी तरह हरचंदपुर में बीरेंद्र किराना स्टोर से मैदा व नमकीन, नगर पालिका जोन दो में एए इंटरप्राइजेज राणा नगर से काजू व देसी घी, रोजाना रुरल कॉमर्स से घी और फ्रूट ड्रिंक और ग्रॉसरी किंग से हितकारी शरबत के नमूने लैब जांच के लिए भर भेजे गए। एफएसओ संजय तिवारी ने लालगंज में रुद्रा क्लब एंड रिज़ार्ट, प्रताप होटल, यादव स्वीट शाप और लाला ढाबा का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर संचालकों को सुधार लाने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें