फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: थ्रेसर की चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 23 Apr 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। मीठापुर गांव में मंगलवार शाम एक महिला की थ्रेसर में फंसकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम छाया है। गांव की रहने वाली महिमा मिश्रा (37) पत्नी संतोष मिश्रा मंगलवार शाम को खेत में गेहूं की मड़ाई कर रही थीं। इस दौरान उनकी साड़ी थ्रेसर में फंस गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


घटना के समय मौके पर मौजूद पति और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। डॉक्टर ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। मृतका के परिवार वाले शव को अस्पताल से घर लेकर चले गए।

महिला की मौत से पति संतोष मिश्रा के साथ 12 साल की बेटी साक्षी और 6 साल के बेटे आरुष का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। महिला की थ्रेसर की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें