फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: धान कुटाई मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 24 Mar 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज क्षेत्र में रविवार को धान कुटाई मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में रोना-पिटना मच गया है।
विज्ञापन

मकरहली मजरे हाजीपुर गांव निवासी राकेश कुमार की पत्नी सविता (40) सुबह करीब 10 बजे गांव के ही श्याम गौतम के ट्रैक्टर में लगी मशीन से धान की कुटाई करा रही थीं। सविता की साड़ी मशीन के शाफ्ट में फंस गई। साड़ी के फंसने से सविता घिसटते हुए मशीन की चपेट में आ गईं। इससे सविता का सर धड़ से अलग हो गया और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
महिला के पति राकेश मुंंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। इस समय वह मुंबई में ही हैं। सविता गांव में तीन बेटों व एक बेटी के साथ रहती थीं। पत्नी की मौत की खबर पाकर राकेश मुंबई से घर के लिए निकल पड़े हैं। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि धान कुटाई मशीन की चपेट में आने से महिला की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें