फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का टूटा रिकॉर्ड, 1.6 पर लुढ़का पारा

Sat, 23 Jan 2016 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सर्दी का रिकॉर्ड टूट गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। कोहरे और शीतलहर से लोग कंपकंपा गए।
विज्ञापन


पूर्वाह्न 11 बजे बाद धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर मौसम सर्द हो गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) के मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौसम अभी ऐसे ही सर्द रहेगा।

न्यूनतम तापमान 1.6 रिकॉर्ड किया गया है। सुबह कोहरे के साथ-साथ शीतलहर भी चल रही थी। इससे लोग ठिठुर गए। ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे।

सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। सर्दी का आलम ये रहा कि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। इससे पहले जिले में न्यूनतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जिले में इस बार सर्दी का रिकॉर्ड टूट गया। पूर्वाह्न 11 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और धूप निकल आई। धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। कोई छत पर तो कोई घर के बाहर धूप सेकते नजर आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें