फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हेल्थ बेबी शो के विजेता बच्चे व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कृत

Sat, 03 Oct 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से रतापुर स्थित सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हेल्थ बेबी शो में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए स्वस्थ बच्चों के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पोषण गीत, समूह नृत्य, कविता पाठ के साथ सही पोषण-देश रोशन विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। पोषण गीत के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के पोषण,ऊपरी आहार, स्वच्छता, एनीमिया से बचाव का संदेश दिया, जिसे उपस्थितजनों ने खूब सराहा। कार्यक्रम स्थल पर पोषण वाटिका, स्थानीय मोटे अनाज (मिलेट्स), हरी सब्जियों व संतुलित थाली का प्रदर्शन भी लगी।
कार्यक्रम में सलोन विधायक अशोक कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और स्वास्थ्य की पहली पाठशाला हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पोषण माह के दौरान जिले में अन्नप्राशन दिवस, गोदभराई कार्यक्रम, पोषण रैली, गृह भ्रमण, वजन-ऊंचाई मापन एवं पोषण चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें