फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 590 पेटी अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। एसटीएफ प्रयागराज और डलमऊ कोतवाली पुलिस ने शनिवार को हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 590 पेटी अवैध शराब बरामद की। मौके से ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बरामद की गई अवैध शराब की कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ करके पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध शराब तस्करी के पीछे किन-किन लोगों का हाथ है। पुलिस ने प्रकरण में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसटीएफ प्रयागराज के इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, डलमऊ कोतवाल श्रीराम को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से ट्रक पर अवैध शराब लादकर बिहार ले लाई जा रही है। इस पर एसटीएफ और पुलिस टीम ने कानपुर-ऊंचाहार मार्ग पर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर उर्फ से खानपुर गांव के पास एक ट्रक को रोक लिया। ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 590 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि पंजाब प्रांत के तरनतारन निवासी ट्रक चालक शराफत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
सीओ डलमऊ आरपी शाही ने बताया कि बिहार में अवैध शराब की बिक्री पर पाबंदी है, इसलिए बड़े पैमाने पर बिहार शराब ले जाई जाती है। उन्होंने बताया कि बरामद की गई शराब की कीमत 80 लाख बताई जा रही है। अवैध शराब कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग हैं, इस बारे में पकड़े गए ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। अवैध शराब बरामद करने में एसआई रमेश जायसवाल, एसआई अरुण तिवारी, वाहन चालक कांस्टेबल विमलेश मिश्रा का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन

अवैध शराब की जानकारी न होने पाए, इसके लिए ट्रक के ऊपर लोहे के स्क्रैप रखे गए थे। पुलिस ने ट्रक रोककर उसकी तलाशी ली तो स्क्रैप के नीचे अवैध शराब की पेटियां रखी थी। कोतवाल का कहना है कि पुलिस से बचने के लिए लोहे की स्क्रैप को रखा गया था। बरामद की गई शराब हरियाणा में बिक्री की जाती है, लेकिन उसे अवैध रूप से बिहार में बिक्री के लिए भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें