फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पत्नी जिंदा, पति पर दर्ज हुआ हत्या का केस

Mon, 09 Jun 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। खीरों पुलिस के सामने एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जिस महिला को पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है, कोर्ट के आदेश पर उसकी हत्या में रविवार को युवक के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि केस बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


खीरों इलाके के बखरी मजरे बरवलिया गांव निवासी धुन्ना ने बीती तीन जनवरी को थाने में दी गई तहरीर में बताया था कि उनकी पत्नी नीलम घर से गायब हो गई है। महिला के भाई धर्मेंद्र कुमार ने अपने बहनोई धुन्ना पर बहन की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में कार्रवाई की गुहार लगाई।

घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस ने नीलम को फतेहपुर से बरामद कर पति के सुपुर्द कर दिया। पांच माह बाद न्यायालय ने बहनोई पर हत्या का केस दर्ज करने का आदेश दिया। रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि चूंकि कोर्ट का आदेश था, इसलिए केस दर्ज किया गया। केस को बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि महिला पहले ही मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें