फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: बेटी का रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की...तो रिश्तेदार ने फावड़े से काट डाला; आरोपी की बात सुन सब हैरान

Sun, 08 Jun 2025 05:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में बेटी का रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की तो करीबी रिश्तेदार ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। उसकी गर्दन पर फावड़े से वार करके हत्या कर दी। आरोपी का कबूलनामा सुन हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में रविवार को पुलिस ने किसान की हत्या का खुलासा कर दिया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक ने उसकी बेटी का रिश्ता तुड़वाने की कोशिश थी। वह बदला लेना चाहता था। इसके लिए फावड़े से वार करके उसकी हत्या कर दी थी।  

विज्ञापन


घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर गांव की है। यहां तीन जून को खेत पर लगे ट्यूबवेल पर हलोर गांव निवासी तेज बहादुर वर्मा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने हत्या के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव के ही राम मनोहर को पूछताछ के लिए उठाया। जो तेज बहादुर का करीबी रिश्तेदार भी है। पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर राम मनोहर ने हत्या करने कबूल कर लिया। 

यह भी पढ़ेंः- Rinku-Priya Engagement: रिंकू के रिंग पहनाते ही भावुक हो गईं प्रिया... फिर थाम लिया एक दूसरे का हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसिया पूछताछ में राम मनोहर ने बताया कि 18 अप्रैल 2025 को उसकी बेटी की शादी थी। लेकिन, तेज बहादुर ने उसकी बेटी के ससुरालवालों को जहर खाने की झूठी सूचना देकर शादी तुड़वाने की कोशिश की थी। किसी तरह मान मनौव्वल के बाद बेटी की शादी संपन्न हो गई थी। तभी उसने तेज बहादुर को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी।  

हत्या में प्रयुक्त फावड़े को पुलिस ने बरामद किया

योजना के तहत तीन जून को ट्यूबवेल पर पहुंचा। वहां तेज बहादुर पिपरमेंट की टंकी की सफाई कर रहा था। उसने ट्यूबवेल की कोठरी में रखे फावड़े को निकालकर पीछे से तेज बहादुर की गर्दन पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त फावड़े को बरामद किया है। इसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें