फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सराफा व्यवसायी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्नी गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सस्ता मोबाइल खरीद कर लाने पर सराफा व्यवसायी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्नी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सराफा व्यवसायी के दो साले और सास की गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाली पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के मुताबिक शहर के तिलियाकोट निवासी आशीष सोनी सराफा व्यवसायी थे और उनकी निहारिका ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। आशीष की पहली शादी साल 2012 में महराजगंज क्षेत्र के मऊ की रहने वाली निधि के साथ हुई थी, जिसकी कुछ साल बाद मौत हो गई थी।
एसपी के मुताबिक साल 2014 में आशीष ने दूसरी शादी नेहा से की थी, जिससे कुछ दिन में ही तलाक हो गया था। साल 2017 में आशीष ने तीसरी शादी अंशिका सोनी निवासिनी अमिलिहा पार्क थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर के साथ हुई थी। आशीष व अंशिका के बीच आए दिन विवाद हुआ करता था।
विज्ञापन


आठ मई को अंशिका ने आशीष से नया मोबाइल मंगाया था। वह मोबाइल लेकर आया। मोबाइल सस्ता होने के कारण दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ। इससे नाराज होकर आशीष ने देर रात में जहर खा लिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

मां पुष्पा सोनी ने बहू अंशिका के अलावा आशीष के दो सालों रवि, अमन और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने रविवार को घर से आरोपी पत्नी अंशिका को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

सुसाइट नोट में खुल गया पत्नी का राज
एसपी के मुताबिक सराफा व्यवसायी की मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पत्नी का राज खुल गया। दुकान से आशीष की डायरी मिली, जिसमें उन्होंने पत्नी अंशिका द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी थी। पुलिस ने पत्नी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें