फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जिसने भी मिलना चाहा, राहुल ने आगे बढ़कर हाथ मिलाया

Wed, 09 Sep 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
हलोर में स्वागत के दौरान लोगाें से बात करते नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। 
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान लोगों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। उन पर फूल बरसाए और बैंड-बाजे के साथ जोरदार स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साढ़े तीन माह बाद अपने गढ़ पहुंचे राहुल गांधी ने लोगों को अपनेपन का अहसास कराते हुए दिखे।
विज्ञापन


लोगों व बच्चों पर खूब प्यार लुटाया। सुरक्षा की परवाह किए बिना, जिसने उनसे मिलना चाहा, उससे आगे बढ़कर हाथ मिलाया। हालांकि राहुल विरोधियों पर कुछ भी बोलने से बचते रहे। राहुल की एक झलक पाने के लिए लोग सड़कों पर ही नहीं, बल्कि छतों पर चढ़े नजर आए।

यह पहला मौका था, जब राहुल गांधी हैरदगढ़ (बाराबंकी) होते हुए जिले की सीमा में प्रवेश किया। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक गुमावां बाजार में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दिनेश यादव की अगुवाई में राहुल का जोरदार स्वागत हुआ। आम जनता ने उन पर फूल बरसाए। इसके बाद गुमावां चौकी के पास कांग्रेसी नेता साहेब शरन पासी व विवेकानंद चौरसिया की अगुवाई में राहुल का स्वागत किया गया। यहां राहुल गाड़ी से नीचे उतरे और कार्यकर्ताओं से मिले।
विज्ञापन


हलोर पहुंचने पर आम जनता व कांग्रेसी नेता सुशील पासी, रामसागर चौधरी, कृपाशंकर शर्मा, गिरिजेश श्रीवास्तव, अनुराग चौधरी, वीरेंद्र सिंह, पुत्तन तिवारी ने राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल गांधी ने सभी से कुशलक्षेम पूछा और आगे बढ़ गए। अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक हरदासपुर चौराहा, रतापुर चौराहा पर भी राहुल का जोरदार स्वागत किया। शहर पहुंचने पर राहुल की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। महिला, पुरुष व बच्चे राहुल को देखने के लिए छतों पर मौजूद रहे।

सोनिया के बाद राहुल का भी दौरे का रूट बदला
इस बार राहुल गांधी ने हैदरगढ़ होते हुए जिले की सीमा में प्रवेश किया। इससे पहले वह लखनऊ से हाईवे होते हुए सीधे जिले की सीमा में प्रवेश करते थे। इस बार उन्होंने अपना रूट बदल दिया। साल 2014 में भी उनकी मां सोनिया गांधी ने भी हैदरगढ़ होते हुए जिले की सीमा में प्रवेश किया था।

हलोर में स्वागत के दौरान लोगाें से बात करते नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। 

हलोर में स्वागत के दौरान लोगाें से बात करते नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें