फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिधर से निकला सीएम का काफिला गुल हो गई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं ने एक सप्ताह ट्री कटिंग, लाइनों की मरम्मत, जर्जर तार को ठीक, पोल बदलवाने का खूब नाटक किया। चार से छह घंटे प्रतिदिन काम कराया, लेकिन जब सीएम का काफिला जिले पहुंचा तो आपूर्ति गुल हो गई। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जर्जर ढांचे पर अभियंताओं को तनिक भरोसा नहीं कि कब और कहां धोखा दे जाए।
विज्ञापन

यह बात दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। लोगों का कहना था कि इसके पहले जब कोई वीआईपी कार्यक्रम होता था बिजली कटौती नहीं होती थी, लेकिन जिस इलाके मुख्यमंत्री रहे, उधर की बत्ती गुल रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर जैसे ही पुलिस लाइंस में उतरा वैसे ही पुलिस लाइंस क्षेत्र की बत्ती बंद कर दी गई। नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग के निकट हुए कार्यक्रम के दौरान भी बत्ती बंद ही।
यहां तक की फिरोज गांधी सभागार में कार्यक्रम के दौरान बत्ती गुल रही। पूरा कार्यक्रम जनरेटर चलाकर कराया गया। पूर्व जिला विद्युत उपभोक्ता समिति के सदस्य शरद मेहरोत्रा ने बताया कि वैसे तो शहर में प्रतिदिन ट्रिपिंग और बिजली कटौती होती है, लेकिन मुख्यमंत्री के आने को लेकर अभियंताओं जिस तरह अभियान चलाकर सुधार कार्य कराया।
विज्ञापन

इससे लग रहा था कि सीएम के आने पर कटौती की कौन कहे, ट्रिपिंग भी नहीं होगी, लेकिन यहां जिधर सीएम गए उससे पहले बत्ती गुल हो गई। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभियंताओं को उनके सिस्टम पर तनिक भी भरोसा नहीं है कि कब और कहां तार टपक जाए और फजीहत झेलनी पड़े। उधर, अधीक्षण अभियंता विकास कपूर ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए बिजली आपूर्ति बंद कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें