इससे आठ केंद्रों पर धान खरीद का कार्य ठप हो गया है। सभी का कहना है कि साथियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोमवार को मार्केटिंग अफसर अमित कुमार, निरंकार सिंह, रोहित कुमार, मनीषा सिंह, राजेंद्र तिवारी, दिनेश कुमार सिंह और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तन प्रिया, प्रवीण कुमार कामकाज ठप कर हड़ताल पर चले गए।
इन लोगों ने कामकाज पूरी तरह से ठप रखा। डिप्टी आरएमओ घनश्याम वर्मा ने बताया कि फैजाबाद मंडल के विपणन अधिकारी कई दिन से इस मामले को लेकर हड़ताल पर हैं।
लेकिन सोमवार से लखनऊ मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते गल्ला मंडी रायबरेली, सलोन, डीह, बछरावां, हरचंदपुर, लालगंज समेत आठ स्थानों पर खोले गए केंद्रों पर धान खरीद का कार्य नहीं हो सका।