फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से तोड़ा रिकार्ड, पारा, 3 डिग्री सेल्सियस, गलन ने लोगों को झकझोरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ठंड का कहर और बढ़ गया है। बीते 24 घंटे में पारा तीन डिग्री और गिर गया। गत शुक्रवार को छह डिग्री तापमान के सापेक्ष शनिवार को न्यूनतम पारा मात्र तीन डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम पारा पर एक डिग्री गिरकर 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लगातार गिर रहे पारे ने पिछले कई वर्ष के ठंड के रिकार्ड को भी तोड़ दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में आम जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया। लोग घरों से बाहर निकलने से घबरा रहे हैं। शनिवार को भी हल्की पछुवा हवा और गलन ने लोगों को झकझोर दिया। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे और सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। ठंड का कहर लोगों पर इस कदर बरप रहा है कि बाजारों में सन्नाटा पसर गया है।
पिछले चार दिनों से ठंड का कहर तेजी से बढ़ रहा है। लगातार पारा गिर रहा है। शनिवार को पारा गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर ठंड के कहर से लोग बेहाल रहे। आसमान में बदली छाई रही। लोगों को धूप के दर्शन तक नहीं हुए। बताते हैं कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से जिले में सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

लगातार ठंड के कारण दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में दुबककर अलाव के भरोसे रहे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ सही सदी और गलन की वजह फसलों को भी नुकसान हो रहा है।
संदिग्ध हालत में वृद्घा की मौत
खीरों। थाना क्षेत्र के जसमऊ गांव में एक 70 वर्षीय वृद्धा की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारजनों ने ठंड लगने से वृद्धा की मौत का बताया है। मृतका के बेटे राम किशुन, सुखलाल, राम कुमार ने बताया कि उनकी मां रामरती शुक्रवार को ठंड लगने से अचानक बीमार हो गई।
उन्हें सीएचसी खीरों लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजनों ने बिना कोई कानूनी कार्यवाही किये शव घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें