फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मासूमों पर भारी मौसम... अस्पताल में वार्ड फुल

Tue, 15 Sep 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में तेज बुखार व डायरिया से पीड़ित बच्चे व देखरेख करते तीमारदार।
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम में हो रहे बदलाव के साथ बच्चों में वायरल बुखार और डायरिया के मामले बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल का 10 बेड वाला पीडियाट्रिक वार्ड और 40 बेड का बच्चा वार्ड मरीजों से भर गया है। ऐसे में चिकित्सकों को बीमार बच्चों को अन्य वार्डों में भर्ती करना पड़ रहा है। ज्यादातर बच्चों का ओपीडी में दवा देकर घर भेजा जा रहा है। गंभीर बच्चों को ही भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम में उतार-चढ़ाव बच्चों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। वायरल बुखार और डायरिया से पीड़ित बच्चों को जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक और बच्चा वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। बच्चों के बीमार पड़ने से अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। कई परिजन निजी क्लीनिक और एम्स में भी बच्चों का उपचार करा रहे हैं।

पीडियाट्रिक वार्ड में बुखार से पीड़ित दक्ष (4), सौरभ (12), अयांश (8 माह), अंशिका (2) तथा डायरिया से पीड़ित काव्या (6), अबिरल (7) और अयाक (6) भर्ती हैं। बच्चा वार्ड में भी 22 बच्चे बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती हैं। इनके अलावा डायरिया और तेज झटका की बीमारी से पीड़ित बच्चों का भी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश बुखार से पीड़ित होते हैं। गंभीर बच्चों को बाल रोग विशेषज्ञ पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती करने की सलाह दे रहे हैं। दोनों वार्ड फुल होने के कारण गंभीर मरीजों को भर्ती करने में परेशानी आ रही है। वहीं, ब्लड जांच कराने और रिपोर्ट लेने के लिए भी मरीजों व तीमारदारों की भीड़ लग रही है।


बच्चों को गर्म पानी ठंडा करके पिलाएं
जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बुखार और डायरिया के मामले बढ़े हैं। बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए पानी उबालकर ठंडा करने के बाद पिलाएं। नियमित टीकाकरण कराएं और ओस से बच्चों का बचाव करें। मच्छरदानी का प्रयोग करें और बच्चों को फुल आस्तीन के हल्के सूती कपड़े पहनाएं। घर के आसपास पानी जमा न होने दें। छतों पर रखे टायर, मटके और कूलर आदि की नियमित सफाई करें, ताकि डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सके। बुखार होने पर चिकित्सकीय सलाह लें।


मौसम में बदलाव के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। दोनों वार्ड फुल हो गए हैं। जरूरत पर अन्य वार्डों में भी बीमार बच्चों को भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। दवा समेत अन्य सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल

जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में तेज बुखार व डायरिया से पीड़ित बच्चे व देखरेख करते तीमारदार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें