फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के सुख-दुख में हम साथ रहेंगे-प्रियंका

विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को पत्रकारपुरम में दिवंगत कांग्रेस नेता सुनील श्रीवास्तव के आवास पर परिवार? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा रविवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंचकर दिवंगत कांग्रेस नेता सुनील श्रीवास्तव के परिवार से मिलीं और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुनील पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनकी भरपाई करना मुश्किल है। परिवार के सुख-दुख में हम उनके साथ हैं। करीब आधा घंटे तक पत्नी और बच्चों से मुलाकात के बाद प्रियंका सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना हो गईं।
विज्ञापन

अचानक प्रियंका के रायबरेली पहुंचने की सूचना पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। अपराह्न करीब तीन बजे प्रियंका वाड्रा शहर के पत्रकारपुरम स्थित दिवंगत कांग्रेस नेता के आवास पर पहुंची। प्रियंका ने कांग्रेस नेता की पत्नी कंचन श्रीवास्तव और पुत्र यश, बेटी तनू व शानू से मुलाकात की। प्रियंका को अपनी बीच पाकर दिवंगत कांग्रेस नेता की पत्नी की आंखें भर आई। प्रियंका ने सभी को ढांड़स बंधाया और कहा कि यह वक्त धैर्य रखने का है।
जिले में संगठन मजबूत करने में सुनील के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। दुख की इस घरी में हम सब परिवार के साथ हैं। हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, निर्मल शुक्ला, जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, रविंद्र सिंह समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। गौरतलब है कि इसी माह शुक्रवार को सांसद सोनिया गांधी के जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव और जिला कमेटी में उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील कुमार श्रीवास्तव का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 60 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन

दिवगंत कांग्रेस नेता के परिवारीजनों से मुलाकात के दौरान प्रियंका ने जिले में एक बड़ा श्रद्धांजलि कार्यक्रम करने की बात कही। इसमें पूरे जिले के कांग्रेसियों को बुलाने के लिए कहा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि प्रियंका के निर्देश पर जल्द ही भुएमऊ गेस्ट हाउस में दिवंगत कांग्रेस नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ा कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें