फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरा पासी के सपनों का भारत बनाना होगा : सुशील

Thu, 12 Nov 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
16-गुरुबख्शगंज में आयोजित स्मृति दिवस समारोह में राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी का स्वागत करते लोग।
विज्ञापन
रायबरेली। अमर शहीद वीरवर वीरा पासी के स्मृति दिवस समारोह एवं भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती पर बुधवार को गौरी सतांव में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने कहा कि वीरवर वीरा पासी के सपनों का भारत बनाना होगा। इसके लिए हम सभी को बिना किसी भेदभाव के साथ मिलकर संविधान की रक्षा करनी होगी और अन्याय करने वालों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज को अपना नेतृत्व तैयार करने की जरूरत है। इससे समाज को आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी मिलेगी। वीरा पासी स्वतंत्रता सेनानी थे। वह राना बेनी माधव बख्श सिंह के विश्वसनीय सेनापति और सहयोगी बने। वीरा पासी ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान असाधारण साहस का परिचय दिया। मो. उमर और अजमल खान ने कहा कि भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ने शिक्षा को विकास का आधार बनाया। स्वतंत्र भारत की शिक्षा प्रणाली की आधारशिला रखी, जिसमें प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के साथ वैज्ञानिक शिक्षा तथा सांस्कृतिक विकास पर विशेष जोर दिया। डॉ. प्रशांत रावत, हनुमान अंबेडकर, योगेश कुमार, गयाप्रसाद चौधरी, वीरेंद्र बहादुर, संकल्प पटेल ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मिसबाहुल हक, रामभरोसे पासी, शशांक मौर्य, अखिलेश भारती, ताहिर कुरैशी, मो. यूनुस, गुलशेर खान, राजेश पासी, आशीष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें