फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सफाई छोड़ा पुरवा ब्रांच नहर में पानी, पटरी कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकली पुरवा ब्रांच नहर में कटान हो जाने से करीब 100 बीघे फसल में पानी भर गया। धान और ज्वार की फसल गिर गई है। इससे किसानों को खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग ने न तो नहर की सफाई कराई और न ही पटरियों की मरम्मत कराई है। इस वजह से पटरी गई। सूचना मिलने पर कर्मचारियों ने नहर को बंद करा दी।
पुरवा ब्रांच नहर में बीते दिनों पानी छोड़ा गया। पानी अधिक आने से पूरे लालता मजरे देवली गांव के पास नहर में कटान हो गई। बहाव तेज होने के कारण बड़ी खांदी हो गई। पूरा पानी आसपास के खेतों में भर गया।
विज्ञापन

किसानों को तब जानकारी हुई, जब वह अपने खेतों की तरफ गए। सूचना सिंचाई विभाग को दी। कर्मचारियों ने नहर का पानी बंद करा दिया, लेकिन कोई मौके पर देखने तक नहीं आया।
भाकियू के जिला महासचिव मनोज कुमार यादव और तहसील अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, लालता प्रसाद, राम कुमार, हरिश्चंद्र, जागेलाल आदि ने बताया कि पुरवा ब्रांच नहर की सफाई नहीं कराई गई है। बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी है।
पटरियां भी जर्जर हैं। इस वजह से अक्सर नहर कट जाती है। पानी के बहाव से आसपास के खेतों की फसल गिर गई। सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त नहर सिंचाई खंड उन्नाव के अंतर्गत आती है। संबंधित खंड के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें