फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 25 वार्डों में तैनात होंगी 32 आशा बहुएं, भर्ती प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में आशा बहुओं की तैनाती न होने के कारण मोहल्लों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर के 25 वार्डों में 32 आशा बहुओं के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

हालांकि पूर्व में प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन चुनाव व कोरोना संक्रमण के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। 25 जून तक आवेदन के बाद चयन की प्रक्रिया पूरी कराकर आशाओं की तैनाती की जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने में आशा बहुएं अहम भूमिका निभा रही हैं। खासकर कोरोना के कहर के दौरान आशा बहुओं ने गांवों में संदिग्धों को चिह्नित करने के साथ ही अन्य कार्यों में अहम भूमिका निभाई। गर्भवती महिलाओं में शत-प्रतिशत टीकाकरण के साथ ही प्रसव का काम भी ईमानदारी से करवा रही हैं।
विज्ञापन

शहर के सभी मोहल्लों में भी आशा बहुएं न होने के कारण विभाग का नेटवर्क सभी घरों तक पहुंच नहीं रहा है। शहरी क्षेत्र में 32 आशा बहुओं के चयन की प्रक्रिया पूर्व में शुरू की गई थी, लेकिन चुना व कोरोना संक्रमण के कारण मंशा पूरी नहीं हो सकी थी।
अब शहर के इंदिरा नगर, अमर नगर, अंदरूनकिला, छोटी बाजार, खालीसहाट, दक्षिणी जहानाबाद, अमरेशपुरी, गुरुनानक नगर, सत्य नगर, प्रकाश नगर, आनंद नगर, नेहरू नगर, घोसियाना, गोराबाजार, राजकीय कॉलोनी, चकअहमदपुर, रतापुर, आजाद नगर, बरवारीपुर, आईटीआई, एफर्जीआईटी, खसपरी, देवानंदपुर और चर्तुभुजपुर में आशाबहुओं का चयन होगा।
संबंधित वार्ड की महिलाएं 25 जून तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने वाले को उसी वार्ड का होना चाहिए। सभासद या सक्षम अधिकारी की ओर से इस संबंध में प्रमाणपत्र भी बनवाकर लगाना होगा।
शहर के 25 वार्डोें में 32 आशा बहुओं के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देवानंदपुर, गोराबाजार, किलाबाजार पीएचसी से संपर्क करके आवेदन किया जा सकता है। विधवा, तलाकशुदा को प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन

विनय पांडेय, जिला शहरी समन्वयक, एनएचएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें