इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय और फिरोज गांधी महाविद्यालय में एडमिशन का काम लगभग पूरा हो गया है। एफजी में बीए प्रथम वर्ष में कुछ सीटें बची हैं।
उन्हें भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी की गई है। शनिवार को वे सीटें भी भर सकती हैं। इसके बाद कक्षाएं आरंभ होंगी।
महिला डिग्री कॉलेज में बीए की 480 सीटों के दाखिले का काम पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय से 20 प्रतिशत सीटें बढ़ा दी गई थीं। बढ़ी 100 सीटों को भरने के लिए शुक्रवार को काउंसलिंग करके सीटों को भर लिया गया।
प्राचार्या डॉ. सुषमा देवी ने बताया कि 580 सीटों पर दाखिले का काम पूरा हो गया है। अगले सप्ताह से कक्षाएं आरंभ होंगी। उधर, फिरोज गांधी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि बीए में 250, बीकॉम में 60 और बीएससी प्रथम वर्ष में 120 सीटें बढ़ी हैं।
शुक्रवार को बीएससी व बीकॉम में दाखिले का काम पूरा हो गया। बीए में कुछ सीटों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी की गई है।