फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में छूटे 146 वोटर, आवेदन की रसीद व आपत्ति की रसीद भी मिली लेकिन फिर भी हाथ लगी मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। क्षेत्र के सरौवां गांव में रहने वाले 146 वोटर मतदाता सूची में छूट गए हैं। निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के बाद मतदाताओं के नाम गायब मिलने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एक अफसर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सरौरा गांव के विशाल, पारुल, नितिन, कीर्ति, विमल, स्वाति, रमेश, नितेश, मोनिका समेत 146 लोग 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। उन्होंने मतदाता बनने को लेकर आवेदन किए थे। आवेदन के बाद दावा व आपत्ति की रसीद उन्हें उपलब्ध कराई गईं।
ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक के एक अफसर ने निर्वाचक नामावली 2020 परिवर्धन संशोधन व विलोपन सूची तहसील कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराई। इसके चलते मतदाता सूची में उनके नाम शामिल नहीं हो सके। उधर, उपजिलाधिकारी सविता यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिलहाल मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के रजनपुर के रहने वाले शैलेंद्र सिंह ने उपजिलाधिकारी तिलोई को पत्र देकर आरोप लगाया कि मतदाता सूची से मृतकों के नाम नहीं हटाए गए हैं। साथ ही जिन बेटियों की शादी हो गई है। उनके नाम भी मतदाता सूची से नहीं काटे गए हैं। कई लोगों के नाम दो बार डाल दिए गए हैं। उधर, एसडीएम तिलोई योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर त्रुटियों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें