फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रंटलाइन 10 हजार कोरोना योद्धाओं में अब टीकाकरण की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और पैरामेडिकल स्टाफ में टीकाकरण के चार सत्र पूरे होने के बाद अब करीब 10 हजार फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं में टीकाकरण की तैयारी है।
विज्ञापन

पांच फरवरी से 22 फरवरी तक पांच सत्रों का आयोजन कर टीके लगाए जाएंगे। पहले सत्र में राजस्व विभाग से जुड़े 982 वर्करों में टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस, पंचायतीराज, बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों में टीकाकरण किया जाएगा।
16 जनवरी से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों में टीकाकरण का काम शुरू किया गया है। चार और पांच फरवरी को भी स्वास्थ्यकर्मियों में टीकाकरण होगा। साथ ही पांच फरवरी से फ्रंटलाइन वर्करों में भी टीकाकरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

पांच फरवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 18 फरवरी को सत्र आयोजित करने के बाद 22 फरवरी को माप अप सत्र में छूटे फ्रंटलाइन वर्करों में टीका लगाने का निर्णय लिया गया है।
पांच को आयोजित होने वाले सत्र में राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में टीकाकरण होगा। इसके लिए सूची तैयार कर ली गई है। इसके बाद अगले सत्रों में पुलिस, पंचायतीराज, बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभागों के फ्रंटलाइन वर्करों में टीके लगाए जाएंगे।
किस तहसील में कितने राजस्व के फ्रंटलाइन वर्कर
तहसील फ्रंटलाइन वर्कर
डलमऊ 75
लालगंज 91
महराजगंज 132
सदर 235
शहर 283
सलोन 98
ऊंचाहार 68
कुल 982
स्वास्थ्य विभाग के छूटे कर्मियों में 15 को लगेगा टीका
किन्हीं कारणों से टीका लगवाने से वंचित रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में टीकाकरण के लिए माप अप सत्र 15 फरवरी को होगा। 16 जनवरी, 22 जनवरी और 28 व 29 जनवरी को सत्रों का आयोजन हो चुका है। चार और पांच फरवरी में टीकाकरण से वंचित होने वाले लोगों को भी माप अप में शामिल किया जाएगा। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है।
पांच फरवरी से स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य फ्रंटलाइन वर्करों में भी टीकाकरण शुरू होगा। इसके लिए शासन से सत्रों के आयोजन के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जिले में तैयारियां पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. बीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें