फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापमारी में 2.69 लाख का 104 क्विंटल मैदा व ऑयल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव की टीम ने लालगंज कस्बा स्थित कुमार ट्रेडर्स में छापा मारकर मैदा और राइसब्रॉन ऑयल का नमूना सील किया।
विज्ञापन

गोदाम में 2,01,577 रुपये कीमत का 89.99 क्विंटल मैदा और 1,67,776 रुपये कीमत का 1498 क्विंटल राइसब्रॉन ऑयल जब्त कर लिया।
टीम ने 2,69,353 रुपये कीमत का 104.97 क्विंटल ऑयल और मैदा जब्त किया है। इसके अलावा टीम ने लालगंज में तीन प्रतिष्ठानों में बिक्री पर रोक लगाकर नोटिस देकर जवाब मांगा।
डीएम से की शिकायत में रौनक अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि लालगंज स्थित कुमार ट्रेडर्स में मैदा और राइसब्रॉन ऑयल में मिलावट की जा रही है।
मामले में मंगलवार को सीएफएसओ टीम लेकर मौके पर पहुंचीं। एफएसओ अंजली श्रीवास्तव ने मैदा और ऑयल की जांच कराने के साथ ही नमूना सील कराकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन

मिलावट होने की आशंका पर 2,01,577 रुपये कीमत का 89.99 क्विंटल मैदा और 1,67,776 रुपये कीमत का 14.98 क्विंटल राइसब्रॉन ऑयल जब्त कर लिया। नमूनों की जांच रिपोर्ट न आने तक मैदा व ऑयल को जब्त रखने के आदेश दिए गए।
इसके अलावा टीम ने मेसर्स श्रेया ट्रेडर्स तिकाना पार्क लालगंज, पंकज किराना स्टोर सब्जीमंडी लालगंज और गुरुबख्शगंज स्थित राधे-राधे स्वीट्स का भी निरीक्षण किया। तीनों प्रतिष्ठानों बिना लाइसेंस के संचालित मिले।
प्रतिष्ठानों के संचालकों को सामग्रियों की बिक्री पर रोक लगाने के साथ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। एफएसडीए की कार्रवाई के बाद मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।
शिकायत पर लालगंज स्थित कुमार ट्रेडर्स में छापामारी करके मैदा व ऑयल का नमूना सील किया गया है। 2.69 लाख कीमत का 104 क्विंटल मैदा और ऑयल जब्त किया गया है। बिना लाइसेंस के संचालित तीन प्रतिष्ठानों पर बिक्री प्रतिबंधित करके जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

इंद्र बहादुर यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें