फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र के साथ युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अवैध शस्त्र के साथ शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले युवक का बताया जा रहा है। युवक के हाथों में दो शस्त्र हैं। यह वीडियो ऐसे समय वायरल हुआ, जब चुनावी रंजिश को लेकर गांवों में बवाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामला जानकारी में आने के बाद सीओ सदर महिपाल पाठक ने थानेदार पंकज तिवारी को खोजबीन करके युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।
दरअसल, शाम को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक दो शस्त्र लिए हुए। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में शस्त्र के साथ जो युवक दिख रहा है, वह दबंग किस्म का है। वह भदोखर क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला है। स्थानीय पुलिस की ढिलाई के चलते इस तरह के वीडियो वायरल आए दिन वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में घटनाएं रोकने में भदोखर थानेदार नाकाम
भदोखर थाना क्षेत्र में अवैध शस्त्रों का वीडियो वायरल किया जा रहा है तो चुनावी रंजिश में घटनाएं होना आम बात हो गई हैं। भदोखर थानेदार पंकज तिवारी इन घटनाओं को रोकने में नाकाम हो गए।
पकरा गिरिफ्ता में चुनावी रंजिश में बवाल हो गया। रंजिश होने की बात पहले सामने आई थी, लेकिन थानेदार समय रहते मामले में कार्रवाई नहीं की। इसके बाद बिनोहरा गांव में मारपीट हुई। गनीमत रही कि बड़ा बवाल नहीं हुआ।
भुएमऊ गांव में चुनावी रंजिश में गरीबों पर जुल्म ढहाया गया। इस मामले में भी पुलिस की कार्रवाई खानापूरी तक सीमित रही। अब वीडियो वायरल होने के बाद जाहिर है कि पुलिस की ढिलाई से किस तरह अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
शस्त्रों के साथ सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल होने का मामला जानकारी में आया है। एक शस्त्र तो लाइसेंसी लग रहा है, जबकि दूसरा शस्त्र अवैध है। यह वीडियो काफी पुराना लग रहा है। मामला जानकारी में आने के बाद भदोखर एसओ को युवक की खोजबीन करने के लिए कहा गया है। प्रकरण में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिपाल पाठक, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें