फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में पानी फेंकने के विवाद में खूनी संघर्ष, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। नाली में पानी फेंकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठियां चलीं। इसमें 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पूरे चैनू मजरे मीरजहांपुर निवासी हीरालाल के मृतक भाई रामपाल की बहू अनीता की विदाई थी। आरोप है कि इसी बीच विपक्षीगण की तरफ से किसी ने नाली में पानी फेंक दिया। इसके बाद दोनों तरफ से कहासुनी शुरू हो गई।
देखते-देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर वार करने के लिए लाठी, डंडा व सरिया निकाल ली। जमकर मारपीट हुई। संघर्ष में एक पक्ष से राजेंद्र, उर्मिला देवी, करिश्मा, गुलाब कली, हीरालाल व एक अन्य महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

जबकि दूसरे पक्ष से हरिश्चंद्र, उसकी पत्नी सुनैना देवी और बेटी खुशबू समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों तरफ से मारपीट की गई है। केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें